Kaushambi में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चायल के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक सिंह ने बताया कि मंहगांव निवासी दो सगे भाई नूमैर जाफरी (40) एवं जौहर जाफरी मोटरसाइकिल से मूरतगंज बाजार की तरफ किसी काम से जा रहे थे, तभी मेला बाग के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन में टक्कर मार दी।

सीओ ने बताया कि इस हादसे में नूमैर जाफरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि जौहर जाफरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जाफरी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार सड़क किनारे एक खंडहरनुमा घर में घुस गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार में सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह