मुख्यमंत्री की उपिस्थित में एचपीएसआईडीसी और सेल के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 05, 2022

शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड और मैसर्ज स्टील अथाॅरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड के मध्य राज्य में निगम की आवश्यकताओं के अनुरूप स्टील की आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के मोबाइल ऐप और उन्नति पोर्टल का भी शुभारम्भ किया। यह पोर्टल उपयोगकर्ताओं को दूसरों के साथ मिलकर और व्यक्तिगत परियोजनाओं पर कार्य करने की सुविधा प्रदान करता है। उन्नति पोर्टल रीयल टाईम सहयोग के साथ ही उपयोगकर्ताओं को किसी भी स्थान और समय पर साथ में काम करने और दस्तावेजों के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: बर्फबारी के कारण अवरुद्ध नारकंडा को यातायात के लिए खोलने हेतु प्रशासन द्वारा प्रयास जारी

जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड की वैबसाइट का भी शुभारम्भ किया। निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैबसाइट के माध्यम से सभी स्तरों पर लोगों को परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में समयबद्ध जानकारी सुनिश्चित होगी और इससे लक्ष्यों की प्राप्ति और कार्यों से सम्बन्धित सभी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने आॅनलाइन शिक्षा के लिए स्कूली विद्यार्थियों को स्मार्टफोन प्रदान किए

मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड की ओर से 1.54 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और निगम के प्रबन्ध निदेशक राकेश प्रजापति द्वारा भेंट किया गया।उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री को प्रदान किया। इस अवसर पर स्टील अथाॅरिटी आॅफ इंडिया के मुख्य महाप्रबन्धक अभिजीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान