मौनी रॉय पर चढ़ा सुहाने मौसम का खुमार, रेड क्रॉप टॉप और खुले बालों में दिखाई दिलकश अदाएं

By प्रिया मिश्रा | Jun 28, 2022

एक्ट्रेस मौनी रॉय टीवी जगत की सबसे हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी कोई न कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं। मौनी की तस्वीरों और वीडियोज का उनका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गयी हैं। मौनी के फैंस तस्वीरें देखकर खुद को उनकी तारीफ किए बिना नहीं रोक पा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: तो ऐसे 26 साल छोटी पत्नी को बेडरूम में खुश रखते हैं मिलिंद सोमन, एक्टर ने खुद किया खुलासा

मौनी का यह बोल्ड अवतार देखकर यूजर्स बेकाबू हो रहे हैं। यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या फिगर है यार।" वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "बारिश में आग लगा दी।" फैंस मौनी की तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाले इमोजी बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कपूर खानदान में आने वाला है नन्हा मेहमान, आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर कर प्रेगनेंसी का किया ऐलान

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी