बर्थडे पार्टी से छोटी ड्रेस में Mouni Roy का ग्लैमरस लुक वायरल, कातिलाना अदाओं से अभिनेत्री ने लूटी महफिल

By एकता | Sep 29, 2022

अभिनेत्री मौनी रॉय, टेलीविज़न के छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन तक अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री सुपरहिट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने शानदार अभिनय किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग देखकर हर कोई हैरान रह गया और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर प्रशंसा की गई। करियर की नयी उच्चाईयों को छूने वालीं मौनी रॉय ने बीते दिन यानी 28 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के ख़ास मौके पर अभिनेत्री अपने पति के साथ बीती रात मुंबई में पार्टी करती नजर आईं। इस दौरान वह बड़ी ही ग्लैमरस ड्रेस पहनें मीडिया के कैमरों में कैद हुईं, जिसमें मौनी काफी सेक्सी लग रही थीं। अभिनेत्री के सेक्सी लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए है और अब वह सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा बटोर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: पहली मुलाकात के एक महीने बाद सना अमीन शेख ने कर ली थी शादी, अब 6 साल बाद लिया तलाक

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय गणपथ: पार्ट वन में अतिथि भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा उन्होंने संजय गुप्ता के स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भी साइन की है, जिसमें वह हर्षवर्धन राणे और मिजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री वेब शो में भी दिखाई देंगी। यह वेब शो अर्नब रे की किताब सुल्तान ऑफ़ डेल्ही: एसेंशन पर आधारित है, जिसमें ताहिर राज भसीन और नेहा शर्मा भी हैं।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines