बैकलेस मिनी ड्रेस में मौनी रॉय ने इंटरनेट पर लगाई आग, कातिलाना अदाओं से जीता फैंस का दिल

By प्रिया मिश्रा | Feb 14, 2022

टेलीविज़न की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेसेज में शुमार मौनी रॉय ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग की। इन दिनों एक्ट्रेस अपने हनीमून की तस्वीरों और वीडियोज से सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गयी हैं। मौनी के फैंस तस्वीरें देखकर खुद को उनकी तारीफ किए बिना नहीं रोक पा रहे हैं। 

हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय एक बैकलेस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। मौनी के फैंस उनकी दिलकश अदाओं को देखकर दीवाने हो गए हैं। इस स्ट्रेप वाली फ्लोरल ड्रेस के साथ मौनी के हाथों में लगी दुल्हन वाली मेंहदी और बंगाली सुहाग की चूड़ियां उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। मौनी के बाल खुले हैं और उन्होंने लाइट मेकअप से अपने लुक को पूरा किया है। 


फैंस कर रहे हैं तारीफ 

मौनी के कातिलाना पोज़ देखकर उनके फैंस इन फोटोज़ प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। किसी तस्वीर में मौनी की नजरें छुकी हुई हैं तो किसी में वह कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं। यूज़र्स इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं। एक्ट्रेस का कमेंट बॉक्स दिल और आग वाले इमोजी से भर गया है।  

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों साल 2019 के नए साल पर एक दूसरे से मिले थे। दोस्ती के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। अभिनेत्री ने अपने रिलेशनशिप को हमेशा ही पब्लिक की नजरों से बचा के रखा। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल मौनी की माँ और सूरज के माता-पिता ने मंदिरा बेदी के घर पर दोनों की शादी पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी