By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 16, 2026
माउंटेन लवर्स हमेशा कहीं न कहीं पहाड़ियों की वादियों में ट्रैकिंग करना रोमांचक अनुभव को काफी पसंद करते हैं। गौरतलब है कि सितंबर-अक्तूबर के महीने में ज्यादातर लोग चोपता से तुंगनाथ या हिमाचल प्रदेश का हम्पटा पास में ट्रेकिंग की योजना बनाते हैं।
आइए आपको बताते हैं उन 4 सबसे महत्वपूर्ण चीजों के बारे में, जिनके बिना ट्रैकिंग की शुरुआत कभी न करें।
पर्याप्त हाइड्रेशन के लिए ओआरएस
- अक्सर पहाड़ो पर चढ़ाई करते समय शरीर से तेजी से पसीना निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
- अपने बैग में पीने के पानी के साथ ओआरएस (ORS) या ग्लूकोज के पैकेट जरुर रखें।
- यह आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का लेवल को बनाए रखता है और थकान से तुरंत राहत मिलेगी।
एनर्जी स्नैक्स और ड्राई फ्रूट्स
- अक्सर लंबी ट्रैकिंग के दौरान शरीर की ऊर्जा बहुत जल्दी खत्म हो जाती है।
- ऐसे में अपने साथ भुने हुए चने, ड्राई फ्रूट्स, खजूर, डार्क चॉकलेट और प्रोटीन बार रखें।
- इन सामान को आप आसानी से कैरी कर सकते हैं और जरुरत पड़ने पर आपको तुरंत ताकत देता है।
फर्स्ट-एड किट और अपनी जरूरी दवाएं
-पहाड़ी रास्तों पर फिसलने, चोट लगने या पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- अपने साथ बैंडेज, डेटॉल, पेनकिलर, क्रेप बैंडेज और एंटीसेप्टिक क्रीम वाली एक छोटी फर्स्ट-एड किट साथ रखें।
- यदि आपकी कोई नियमित दवा चल रही है, तो उसको पर्याप्त मात्रा में रख लें।
टॉर्च या हेड लैंप
-पहाड़ों पर शाम बहुत जल्दी होती है और घने जंगलों या रास्तों पर रोशनी का कोई अन्य साधन नहीं होता है।
- रात के समय सुरक्षित रास्ता देखने के लिए एक अच्छी टॉर्च या हेड लैंप साथ रखें।
- अतिरिक्त बैटरी या पावर बैंक रखना बेहद जरुरी है।