अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाली फिल्में आपको अधिक सिखाती हैं: सिद्धार्थ मल्होत्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2019

मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि जीवन में हर असफलता कुछ सिखाती है और जिंदगी में असुरक्षाओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना आवश्यक है। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जैसी हिट फिल्म से सात साल पहले अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ की हालिया रिलीज हुईं फिल्में ‘बार-बार देखो’, ‘द जेंटलमैन’, ‘अय्यारी’ और ‘जबरिया जोड़ी’ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं।

इसे भी पढ़ें: विश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में शामिल होंगी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

सिद्धार्थ ने उम्मीद जताई कि उनकी असफलताएं उन्हें प्रभावित नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि वह अभिनेता के तौर पर स्वयं को निखारना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा, ‘‘यदि आप डरते हुए काम करते हैं तो वहीं से अंत शुरू हो जाता है। मैं डर को कम करने की कोशिश करता हूं। मेरी फिल्में काफी अलग हैं और मैंने हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की है।’’

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक