MP विधानसभा कल तक के लिए स्थगित, 5 विधेयक और अनुपूरक बजट हुआ पारित

By सुयश भट्ट | Dec 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही हंगामे के कारण कल तक के लिए स्थगित हो गई है। इसी बीच 5 विधेयक और अनुपूरक बजट पारित हुआ है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में 19 हज़ार 71 करोड़ की अनुपूरक बजट का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद सदन में चर्चा के उपरांत अनुपूरक बजट पास हो गया।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने सदन में पढ़ा संकल्प पत्र, कहा - ओबीसी आरक्षण के बिना नहीं होंगे पंचायत चुनाव 

जिसके बाद विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायकों की बैठक बुलाई।पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर अगली रणनीति पर चर्चा हो रही है। पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर विधानसभा के बाहर की रणनीति तैयार हो रही है।

ये 5 विधेयक विधानसभा में हुए पारित

  1. मध्य प्रदेश काष्ठ चिरान (संशोधन) विधेयक
  2. भू-राजस्व संहिता ( संशोधन ) विधेयक
  3. ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण संशोधन विधेयक
  4. मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक
  5. लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान निवारक व नुकसानी की वसूली विधेयक

प्रमुख खबरें

Jamui मामले में Pawan Khera ने सरकार को घेरा, सोशल मीडिया पर सेंसरशिप का लगाया आरोप

Revanth Reddy सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, SRSP से पानी छोड़ने की मांग

Karnataka Assembly में वंदे मातरम् का ऑडियो रुकने पर BJP विधायकों ने पूरा राष्ट्रगीत गाया

Hamid Ansari ने हिंदू राष्ट्रवाद को खतरा बताकर खड़ा किया विवाद, पलटवार में योगी और सुधांशु त्रिवेदी ने लपेट दिया!