एमपी बीजेपी की 2 दिवसीय बड़ी बैठक आज से, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

By सुयश भट्ट | Feb 24, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में मिशन 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर  बीजेपी की गुरुवार से दो दिवसीय बड़ी बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक में मंत्री-सांसद और विधायकों को हाजिर होने का फरमान जारी किया है। इस बैठक में बूथ विस्तारक अभियान, समर्पण निधि अभियान को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है रूस-यूक्रेन विवाद, भारत ने शांति की अपील की 

वहीं इस दो दिवसीय बैठक में आगामीसत्ता संगठन से जुड़े नए टास्क कार्य योजना की रणनीति बनेगी। इसके साथ ही सत्ता संगठन के समन्वय पर भी चर्चा की जाएगी। संघ, बीजेपी की बैठक के निर्णयों पर काम करने की रणनीति बनेगी।

आपको बता दें कि इस बैठक में मंत्रियों से पिछली बैठक में दिए लक्ष्य का फीडबैक लिया जाएगा। और साथ ही सत्ता संगठन से जुड़े नए टास्क मंत्रियों को मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी