एमपी बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा परिणाम किया घोषित, 15 विद्यार्थीयों के रहे शत प्रतिशत अंक

By दिनेश शुक्ल | Jul 04, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थीयों का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। इसे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और ऐप पर जारी किया गया है। इस बार हाईस्कूल परीक्षा में 62.84 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी तथा 16.95 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे है, कुल 60.09 प्रतिशत नियमित छात्र तथा 65.87 प्रतिशत नियमित छात्रायें परीक्षा में सफल हुई है। 10वीं की परीक्षा में इस बार 11.5 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। चौकाने वाली बात यह रही कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस बार प्राइवेट स्कूलों की अपेक्षा सरकारी स्कूल के छात्र आगे रहे। 

1- अभिनव शर्मा, मेहगांव, भिंड

2- लक्षदीप धाकड़, गुना

3- प्रियांश रघुवंशी, गुना

4- पवन भार्गव, गुना

5- चतुर कुमार त्रिपाठी, पन्ना

6- हरिओम पाटीदार, मंदसौर

7- राज नंदनी सक्सेना, उज्जैन

8- सिद्धार्थ सिंह, उज्जैन

9- हर्ष प्रताप सिंह, धार

10- कविता लोधी, इंदौर

11- मुस्कान मालवीय, विदिशा

12- देवांश रघुवंशी, विदिशा

13- कार्णिक मिश्रा, भोपाल

14- प्रशांत विश्वकर्मा, रायसेन

15- वैदिक विश्वकर्मा, रायसेन

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणाम में पहले 10 स्थान प्राप्त करने वाले 360 विद्यार्थी इस बार प्रवीण सूची में आए है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से जारी परीक्षा परिणाम में यह साफ तौर पर लिखा है कि यह आस्थाई प्रवीण सूची घोषित की जाती है। पुनर्गणना के प्रकरणों के निराकरण के उपरांत स्थाई सूची जारी की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है