चुनाव प्रचार के समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं इमरती देवी पिछड़ीं, कमलनाथ ने की थी विवादित टिप्पणी

By अनुराग गुप्ता | Nov 10, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की सबसे चर्चित सीट डबरा से भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी पीछे चल रही हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए आंकड़े के मुताबिक, 12वें राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे ने तकरीबन 2 हजार वोट से पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, सही तस्वीर नतीजे सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की स्थिति पर बोले दिग्विजय सिंह, लोकतंत्र हार गया, नोटतंत्र जीत गया 

सुर्खियों में रहीं इमरती देवी

भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी सुर्खियों में रहीं। कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने रोते हुए दिखाई दीं तो कभी कमलनाथ की सोच के लिए उन्हें घेरते हुए। दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इमरती देवी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद वह सुर्खियों में रहीं। कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए प्रचार करते हुए इमरती देवी को 'आइटम' बता दिया था और भाजपा ने फिर 'आइटम' शब्द को खासा भुनाया। जिसका नतीजा देखा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची