एमपी कैबिनेट बैठक हुई सम्पन्न, कई महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

By सुयश भट्ट | Feb 18, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। कोरोना संक्रमित होने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज बैठक में वर्चुअली हिस्सा लिया। इस बैठक में 8 मार्च को विधानसभा में पेश होने वाले बजट 2022-23, नर्मदा एक्सप्रेस-वे और व्यावसायिक परीक्षा मंडल समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इसे भी पढ़ें:खेलते खेलते कुएं में गिरा बच्चा, मां ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग, फिर भी नहीं बची बच्चे की जान 

उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा बोर्ड में उपाध्यक्ष का पद अशासकीय व्यक्ति को देने का निर्णय लिया गया है। और इसके साथ ही बैठक में एमपी स्टार्टअप नीति 2022 का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने कहा कि घुड़सवार फराज खान को जर्मनी में प्रशिक्षण के लिए सरकार 50 लाख देगी।

वहीं बैठक में एमपी की आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए सरकार नर्मदा एक्सप्रेस-वे का प्रस्ताव पास हुआ है। फीडर रूट्स के जरिए प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत 7 जिलों को यह एक्सप्रेस-वे जोड़ेगा। जानकारी के अनुसार इसकी लंबाई लगभग 900 किलोमीटर होगी। बताया जा रहा है कि यह मार्ग नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक से शुरू होकर गुजरात बॉर्डर तक जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया