By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने का आरोप लगाया और उनसे देश से माफी मांगने की मांग की। भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाए जाने पर पार्टी के इन नेताओं ने आपत्ति जताई थी। यादव ने आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम्’ का गायन बाधित किया गया और राष्ट्रगीत का अपमान हुआ।
इसलिए इसका अपमान निंदनीय है।’’ यादव ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी, जो भी इसके अपमान में शामिल रहे हैं, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही अपनी गलती स्वीकार करेंगे और राष्ट्र से माफी मांगेंगे।’’ पिछले महीने संसद ने एक विधेयक पारित किया था जिसमें राष्ट्रगीत के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। कानून में ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा दिया गया है।