कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले एमपी के सीएम, अस्पतालों में बेड बढ़ाने का हो रहा प्रयास

By अंकित सिंह | Apr 13, 2021

भारत में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन सबके बीच कहीं ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही है तो कहीं अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं है। मध्य प्रदेश से भी ऐसी ही शिकायतें लगातार आ रही है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमारा प्रयास है कि अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ती रहे। एम्स भोपाल में जितने बेड खाली हैं उनका इस्तेमाल कोविड मरिजों के लिए किया जाए। अभी सरकारी अस्पतालों में 19,410 बेड और निजी अस्पतालों में 17,036 बेड कोविड के लिए उपलब्ध हैं। शिवराज ने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता 8 अप्रैल को हमारे पास 130 मी. टन थी, 9 अप्रैल को वह बढ़कर 180 मी. टन हुई और 12 अप्रैल को बढ़कर 267 मी. टन हुई है। मैं लगातार दिल्ली से संपर्क में हूँ। मध्यप्रदेश में  कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 6,489 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,44,634तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 37 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,221 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था

फ्री यूपीआई के दावे के बीच ठगा रह गया आम आदमी

Nitin Nabin ने Rahul Gandhi को घेरा, बोले- देश की तरक्की से परेशान है कांग्रेस