पीएम मोदी से मिले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

By अंकित सिंह | Apr 23, 2022

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली दौरे पर है जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट भी किया अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मप्र सरकार की सुशासन पहलों पर चर्चा की और उनकी परिवर्तनकारी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव कैसे ला रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने ट्वीट के जरिए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंटकर मध्य प्रदेश के विकास, जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री जी ने आत्मीयता से कई विषयों पर मार्गदर्शन किया। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में सुशासन,विकास और जनकल्याण का महायज्ञ चलता रहेगा। उन्होंने आगे लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मध्य प्रदेश से सदैव स्नेह रहता है। प्रदेश के विकास के हरसंभव सहयोग के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!