थाने में 8 पत्रकारों के उतारे कपड़े और फिर पुलिस ने की पिटाई, थानाध्यक्ष ने कहा-आत्महत्या न करें इसलिए उतरवाए कपड़े

By निधि अविनाश | Apr 08, 2022

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के थाने में आठ पत्रकारों को निर्वस्त्र कर पिटाई की गई। 36 साल के एक पत्रकार ने गुरूवार को पुलिस के खिलाफ आरोप लगाया है। घटना 2 अप्रैल का बताया जा रहा है जहां आठ पत्रकारों को गिरफ्तार कर सभी की अर्ध-नग्न तस्वीरें ली गई फिर उन्हें वायरल कर दिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युट्युब चैनल चलाने वाले पत्रकार कनिष्क तिवारी ने कहा कि उन्हें और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य थिएटर कलाकारों को 2 अप्रैल को सीधी पुलिस स्टेशन में थिएटर कलाकार नीरज कुंदर की गिरफ्तारी के विरोध में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: चारा घोटाले में लालू की जमानत याचिका पर सुनवाईआज

कुंदर ने इसके लिए एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाया था। उसे 2 अप्रैल को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (प्रतिरूपण) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सोनी ने पत्रकार के इस आरोप को खारिज कर दिया कि गिरफ्तार किए गए सभी आठ लोगों को पुलिस ने पीटा गया था। उन्होंने कहा कि, उनकी जांच के लिए उनके कपड़े उतार गए और यह सामान्य है, थाने में उनकी पिटाई नहीं की गई।सोनी ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि यह कहना गलत होगा कि आरोपी नग्न थे। न्यूज 24 चैनल द्वारा ट्वीट की गई एक क्लिप के अनुसार, वे अपने अंडरवियर में थे, पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि उनके कपड़े हटा दिए गए ताकि वे आत्महत्या करने के लिए उनका इस्तेमाल न करें।

प्रमुख खबरें

Haiwaan Trailer : सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच

वन्देमातरम् को लेकर संग्राम क्यों? क्या कांग्रेस जिन्ना के मार्ग पर जा रही है?

Bhojshala विवाद: अदालत के आदेश के उल्लंघन का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया Dhar बंद

अंतरिक्ष में भारत की निजी शक्ति एवं वैज्ञानिक सामर्थ्य की उड़ान