मप्र : रसायन गोदाम में आग से दो मजदूरों की मौत के मामले में मालिकों पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

इंदौर में रसायनों के गोदाम में भीषण आग लगने से दो महिला मजदूरों की मौत को लेकर इस प्रतिष्ठान के दो मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भीषण अग्निकांड में दो मजदूरों-ज्योति नीम (40) और रामकली अहिरवार (45) की मौत हो गई थी, जबकि गोदाम के मालिकों में शामिल सूरज भागवानी (40) के दोनों हाथ झुलस गए थे।

दंडोतिया ने बताया कि भागवानी अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया, पुलिस को जांच में पता चला है कि गोदाम के भीतर रसायनों को बोतलों में भरने और उन पर लेबल लगाने का काम किया जाता था, लेकिन वहां अग्नि सुरक्षा के मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भागवानी और गोदाम के दूसरे मालिक कमल गिडवानी (50) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा