MP में बाढ़: भाजपा ने कमलनाथ सरकार पर लगाया लोगों के प्रति उदासीन रहने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रदेश सरकार पर बाढ़ से प्रभावित किसानों और लोगों के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा 20 सितम्बर को प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में इसके विरोध में प्रदर्शन करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक बयान में कहा कि ‘‘प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक ऐसी गूंगी-बहरी सरकार है जिसे जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। पूरे प्रदेश में अतिवृष्टि से जनता और किसान परेशान है, लेकिन कहीं भी सरकार और प्रशासन की मौजूदगी नहीं दिखाई देती है। सरकार का एक भी नुमाइंदा ऐसा नहीं है जिसने बाढ़ पीडितों के बीच पहुंचकर उन्हें संबल देने का काम किया हो।’’

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील