MP को मिली नई उड़ाने, उड्डयन मंत्री ने की घोषणा

By सुयश भट्ट | Jul 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट से नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ हुआ है। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रुप से शामिल हुए। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी सांसद राकेश सिंह भी वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े।

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर हुई चर्चा 

बता दें कि शुक्रवार से पुणे और मुबंई के लिए ग्वालियर से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। शनिवार से मुंबई और अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इसके अलावा ग्वालियर से जबलपुर के लिए भी सीधी उड़ान मिल सकेगी।

जानकारी के मुताबिक पुणे के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हवाई सेवा रहेगी। वहीं अहमदाबाद और मुंबई के लिए मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को फ्लाइट रहेगी।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली आठ नई उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट: सिंधिया 

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात भी की थी। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए