मध्य प्रदेश सरकार कर सकती है IIFA अवार्ड का आयोजन , पर्यटन मंत्री ने दी इसकी जानकारी

By सुयश भट्ट | Sep 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सूबे की शिवराज सरकार राज्य में आईफा अवार्ड करा सकती है। प्रदेश की बीजेपी सरकार इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विचार कर रही है। इसका खुलासा पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने  एक निजी कार्यक्रम में किया है।

दरअसल मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कोरोना की स्थिति अनुकूल होने का इंतजार कर रहें हैं। जब स्थितियां अनुकूल होंगी तब विभाग इसपर विचार करेगा। मध्य प्रदेश सरकार हर नवाचार करना चाहती है। जिससे आत्मनिर्भरता बढ़े और इसके साथ ही  रोजगार भी बढ़े।

इसे भी पढ़ें:जब तक सेल्फ सेंसर की भावना नहीं , अश्लीलता रोकना आसान नहीं : अनुराग बासु 

आपको बता दें तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने आईफा अवार्ड आयोजिक कराने का ऐलान किया था। जिसका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत बीजेपी विरोध कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक कोरोना की वजह से उस दौरान आईफा अवार्ड रद्द हो गया था।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश