MP सरकार शुरू करेगी युवा साहित्य केंद्र , कांग्रेस ने कहा - RSS का एजेंडा फैलाने की कोशिश में जुटी है सरकार

By सुयश भट्ट | Aug 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार साहित्यकार तैयार करने में जुट गई है। सरकार सभी 52 जिलों में युवा साहित्य केंद्र खोलने जा रही है। इन केन्द्रों में युवाओं को साहित्य लेखन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही इन युवा साहित्यकारों को वरिष्ठ साहित्यकारों साहित्य लेखन की ट्रेनिंग देंगे।

आपको बता दें कि साहित्य अकादमी के डायरेक्टर डॉ विकास दवे ने कहा कि स्वतंत्र समर के 75 साल पूरे होने पर नवाचार कर रहे हैं। वरिष्ठ रचनाकार और नवोदित रचनाकारों के बीच सेतु का काम कर रहे है। वहीं रचनाकारों के माध्यम से देश के नाम जीने वालों की पीढ़ी तैयार करना उद्देश्य है।

इस मामले में कांग्रेस ने सरकार पर आरएसएस के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार शिक्षा और साहित्य का भगवाकरण कर रही है। नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि इतिहास को अपने हिसाब से बनाएंगे।आरएसएस के एजेंडे के अनुसार चलाएंगे। आजादी की लड़ाई में इनका कोई योगदान नहीं है। अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले लोग हैं। बारीकी के नाम पर शिक्षा और साहित्य का भगवाकरण करेंगे।

इसे भी पढ़ें:साध्वी प्रज्ञा ने हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलने का दिया सुझाव, कहा राज्यसभा में भेजा जाएगा प्रस्ताव 

इस मुद्दे पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वामपंथियों की चाटुकारिता पर चलती है। इतिहास साहित्य नहीं होता है। साहित्य इतिहास नहीं होता है। किराए की बुद्धि वाली कांग्रेस को इसकी समझ नहीं है।

प्रमुख खबरें

Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत और 2 गंभीर रूप से झुलसे

Donald Trump ने डाक मतपत्र पर रोक खारिज होने के बाद Supreme Court की आलोचना की

Rural India में सुधार और Female Labour Force बढ़ने से अगस्त में Unemployment Rate घटी

Masood Azhar पर 70 लाख के इनाम को भारत ने बताया Pakistan का नया ढोंग