MP के गृह मंत्री ने कथा वाचक से की बात, कहा- महाराज आपकी कृपा से चल रही है सरकार, कमलनाथ ने घटना को बताया शर्मनाक

By सुयश भट्ट | Mar 02, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन हुआ। अव्यवस्था की वजह से भोपाल-इंदौर हाईवे  पर 25 किमी लंबा जाम लग गया। जिसके कारण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने भावुक होते हुए कथा को स्थगित कर दिया।

वहीं इसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से वीडियो कॉल पर बात की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाराज आपकी कृपा से सरकार चल रही है। आपकी ही यह सरकार है। लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना को शर्मनाक बताया है।

इसे भी पढ़ें:एमपी के बजट सत्र से पहले होगा अंतिम मंथन, CM शिवराज मंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा 

दरअसल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा किदंडवत कर रहा हूं महाराज, मैं आपसे यह निवेदन कर रहा हूं कि आपको कोई दिक्कत तो नहीं है। प्रशासन की कोई दिक्कत तो वहां नहीं है न महाराज। अगर कोई बात होगी तो बताइएगा। आपकी कृपा से ही सरकार है महाराज। उधर से प्रदीप मिश्रा जवाब देते हैं कि अब सब बढ़िया हो गया है।

वहीं कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या, शिवराज जी की सरकार, शिवराज जी का क्षेत्र और शिव ज्ञान की गंगा बहाने वाला ‘शिव महापुराण और रुद्राक्ष महोत्सव’ का सात दिवसीय महाआयोजन दबाव डालकर पहले दिन ही स्थगित करा दिया गया क्योंकि प्रशासन लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालने में असफल साबित…?

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने गृह विभाग को दिए निर्देश, कहा- यूक्रेन से वापस आने वाले छात्रों को घर तक पहुंचाने का इंतजाम करे सरकार 

उन्होंने आगे लिखा कि ट्वीट में कहा कि एक कथावाचक को आंखों में आंसू भरकर व्यासपीठ से इस सच्चाई को श्रद्धालुओं को बताना पड़े तो इससे शर्मनाक प्रदेश के लिए कुछ और हो नहीं हो सकता है। कमलनाथ ने कहा कि ये लोग खुद को धर्मप्रेमी बताते हैं और यह उनकी सरकार की हकीकत है। बड़ी संख्या श्रद्धालु नाराज हैं। प्रदेश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान