Madhya Pradesh: सहायक जेलर के घर पर लोकायुक्त का छापा, आय के ज्ञात स्रोतों से 100 गुना अधिक संपत्ति मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

ग्वालियर। मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने मुरैना में पदस्थ एक सहायक जेलर के दो ठिकानों पर छापा मारकर उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से 100 गुना अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहायक जेलर के ठिकानों पर शनिवार को छापा मारा गया और इस दौरान उनके पास 12.5 लाख रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये कीमत के जेवरात और मकान एवं भूखंड होने की जानकारी सामने आई। लोकायुक्त के पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र ऋषिश्वर ने बताया कि शनिवार सुबह मुरैना जेल में पदस्थ सहायक जेलर हरिओम शर्मा के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा, जिसमें उनकी संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतों से सौ गुना से ज्यादा मिली।

प्रमुख खबरें

Russia Sanctions Bill: अमेरिकी सांसद ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने का संशोधन पेश किया

Defence Ministry Annual Report: LAC पर चीन ने 2025 में घटाई सैनिकों की तैनाती

Afghanistan में अकेले सफर करने पर केरल की महिला Travel Vlogger को मिली हिरासत की धमकी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पीर पंजाल क्षेत्र में लश्कर के आतंकी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार