एमपी महिला कांग्रेस को मिली नई अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह के गुट की नेत्री को मिली है कमान

By सुयश भट्ट | Mar 02, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस को नई अध्यक्ष मिल गई है। दिग्गज नेत्री विभा पटेल अब महिला कांग्रेस का कमान संभालेंगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देजनर विभा पटेल की नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना हो सकते हैं मप्र के नए डीजीपी 

वहीं ये भी बताया जा रहा है कि विभा पटेल के सामने की सारी चुनौती है। गुटबाजी से कैसे पार पाएंगी इसका अब तक कोई जवाब नही मिल पाया है। पुरानी टीम के साथ काम करना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसी भी जानकारी मिल रही है विभा पटेल के अध्यक्ष बनने से कई नेत्रियां रूठी गई है। ऐसे में एक बार फिर दिखा दिग्विजय सिंह का दम दिखा है। क्योंकि विभा पटेल दिग्विजय सिंह की खास मानी जाती हैं।

इससे पहले प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. अर्चना जायसवाल को उनके पद से हटना पड़ा था। वहीं कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देकर चंद घंटे के भीतर वापस लेने वालीं नूरी खान को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बना दिया गया था। उनके साथ कविता पांडेय, जमना मरावी और रश्मि पंवार को भी उपाध्यक्ष बनाया गया था। 

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार