एमपी/एमएलए कोर्ट ने दिया भदोही के सपा विधायक के मकान की कुर्की का आदेश

By अजय कुमार | Nov 13, 2024

लखनऊ। जेल में बंद उत्तर प्रदेश के जिला भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद जमाल बेग और उसके बेटे के बाद फरार चल रही विधायक की पत्नी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जिसके कारण परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आदेश की अवहेलना पर एमपीएमएलए न्यायालय ने विधायक के मालिकाना मोहल्ले स्थित तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। वहीं फरार चल रही उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, बोले- अब गैराज में खड़ा हो जाएगा बुलडोजर

दूसरी तरफ कोर्ट ने फरार चल रही उनकी पत्नी को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया था। कोर्ट की नोटिस का समय बीतने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित न होने पर भदोही कोतवाली के विवेचक कमलेश कुमार ने विधायक की पत्नी के खिलाफ धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में कोर्ट ने मालिकाना मोहल्ले स्थित उनकी तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि न्यायालय ने भदोही के सपा विधायक के आवास के कुर्की का आदेश दिया है। जल्द ही आदेश का अनुपालन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

पुणे में 21 अगस्त को होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता

CM Yogi Adityanath का आदेश: ITI को उद्योगों से जोड़ें और रोजगार अवसर बढ़ाएं

Mahatma Gandhi की पांडुलिपि 16.20 करोड़ रुपये में बिकी, SaffronArt नीलामी में नया रिकॉर्ड

Congress का Election Commission बाहर धरना, उत्तराखंड SIR में गड़बड़ी का आरोप