गुना में दिल दहला देने वाली वारदात: जमीन विवाद में जीप से कुचलकर युवक की हत्या, परिवार भी घायल

By Renu Tiwari | Oct 27, 2025

मध्यप्रदेश के गुना जिले में जमीन विवाद को लेकर रविवार को करीब 15 लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति को जीप से कुचल दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस हमले में चार अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि यह घटना फतेहगढ़ थानाक्षेत्र के गणेशपुरा गांव में हुई और इसकी वजह छह बीघा कृषि भूमि को लेकर विवाद रहा। अधिकारी ने बताया कि पांच लोग खेत की ओर जा रहे थे तभी प्रतिद्वंद्वी समूह ने उन्हें कथित तौर पर रोका और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: छठ पर्व की पवित्र डुबकी बनी काल! झारखंड-यूपी में नदी ने ली कई जानें, परिवार में चीख-पुकार

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने विनोद बाई और दो नाबालिग लड़कियों के कपड़े भी कथित तौर पर फाड़ दिए। अस्थाना ने बताया कि राजस्थान का रहने वाले महेंद्र नागर ने करीब 15 लोगों के साथ मिलकर रामस्वरूप के परिवार पर हमला किया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

News Source - PTI Information 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के Agra आवास पर प्रदर्शन मामले में छह Congress कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

Chhattisgarh में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल पूरा, 850 गांवों तक पहुंची बस सेवा

Kolkata में FIFA International Friendly मैच: ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर