MP Police Recruitment 2026: सीएम Mohan Yadav ने 9,662 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी, बदलेगी प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 26, 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश में पुलिस के पदों पर नौकरी करने का सपना पूरा होगा। एमपी में सीएम डॉ. मोहन यादव ने MP Police Recruitment 2026 के कुल 9,662 पदों पर भर्ती करने के लिए मंजूरी दे दी है। बता दें कि, इन पदों पर भर्ती कर्मचारी चयन मंडल के तहत की जाएगी। 

कितने पदों पर होगी भर्ती

- आरक्षक (जीडी) के लिए कुल 7,500 पद

- आरक्षक (चालक) के लिए 1,000 पद

- शीघ्रलेखक के 135 पद

-सहायक उप निरिक्षक के कुल 520 पद

-सूबेदार के 81 पद

-उप निरिक्षक (जिला बल) के कुल 412 पद

-उप निरिक्षक (एसएएफ) के कुल 69 पद,

-उप निरिक्षक (क्यूडी) के कुल 4 पद

-उप निरिक्षक (अंगुलिचिन्ह) के कुल 22 पद

-उप निरिक्षक (आयुध) के 10 पद

-उप निरिक्षक (फोटो) के कुल 9 पद 

कब जारी होगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन

दरअसल, एमपी पुलिस ने 9 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने की घोषणा कर दी है। कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से बहुत जल्द ही पात्रता, सैलरी, आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के जरिए जारी कर दी जाएगी।

किन पदों पर ज्यादा भर्ती होगी

आपको बता दें कि, एमपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पदों पर सबसे ज्यादा भर्ती होगी। असल में राज्य में कॉन्स्टेबल के कुल 8500 पदों पर भर्ती होगी। 

प्रमुख खबरें

TMC चुनाव चिह्न और नाम विवाद: Election Commission ने 12 सितंबर को दोनों गुटों को दिल्ली बुलाया

बागी TMC गुट का Mamata Banerjee को ऑफर, Nandigram से लड़ें उपचुनाव

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार