MP Police SI भर्ती: इंतजार खत्म! Admit Card हुआ जारी, फौरन डाउनलोड करें

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 10, 2026

मध्य प्रदेश में पुलिस एसआई और सुबेदार भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर और सुबेदार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन एप्लीकेशन नबंर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस सब इंस्पेक्टर और सुबेदार भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 16 जनवरी से 21 जनवरी तक किया जाएगाइस परीक्षा के माध्यम से कुल 500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से 472 पद सब इंस्पेक्टर के लिए और 28 पद सुबेदार के लिए निर्धारित हैं

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

- सबसे पहले आप MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।

- अब वेबसाइट के होमपेड पर Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें

- इसके बाद 'Test Admit Card - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test-2025' लिंक पर क्लिक करें

- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन कर सकते हैं

- अब एप्लीकेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज कर लें

- लॉगिन डिटेल भरने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा

- आखिर में इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें। 

प्रमुख खबरें

Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Award

ट्रेन में भरकर जा रहे थे पाकिस्तानी सैनिक, तभी हुआ धमाका, उड़े चिथड़े

Beauty Tips: उम्र को कहें Goodbye! ये 3-Step Skin Care Routine देगा 10 साल छोटा Youthful Look

Jaisalmer में 300 गायों के शवों का अंबार, Dumping Yard में दिखा लापरवाही का Shocking मंजर