MP ने पेश किया 3.14 लाख करोड़ रुपये का बजट, चुनावी साल में शिवराज सरकार के किए कई बड़े ऐलान

By अंकित सिंह | Mar 01, 2023

मध्य प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3.14 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। चुनावी साल में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कई बड़े ऐलान भी किए है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट है। यह गरीब के कल्याण, मां, बहन और बेटी के उत्थान और किसानों की आय को बढ़ाने का बजट है। उन्होंने कहा कि यह अधोसंरचना विकास और जनकल्याण का बजट है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। 

इसे भी पढ़ें: MP: चुनावी साल में शिवराज सरकार ने महिलाओं के लिए लिया बड़ा फैसला, वृद्धावस्था पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी

भाजपा नेता ने ऐलान किया कि रामपाइली में हेडगेवार संग्रहालय व ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने लगभग ₹1000 करोड़ के सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड जारी करने का निर्णय किया है। हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखने वाला यह बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान देगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले साल से 17% ज्यादा का प्रावधान किया है।  शिक्षा के लिए 38,375 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। शिवराज ने कहा कि खेलों का बजट इस बार तीन गुना बढ़ाकर 738 करोड़ रुपए किया गया है। राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जैसे ही बजट प्रस्तावों को पढ़ना शुरू किया, तो तरुण भनोट, विजय लक्ष्मी साधो और जीतू पटवारी सहित कांग्रेस सदस्यों ने एलपीजी मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police: कॉजपा के तिरंगा मार्च पर सख्त पाबंदी, छोटे समूह को ही मिलेगी इजाजत

अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर बोले अभिषेक बनर्जी, BJP पर अधिकारों के हनन का आरोप

Capacity Building Commission की कार्यशाला लखनऊ में, CM Yogi करेंगे शुभारंभ

पाकिस्तानी PIO जासूसी मामले में Andhra Police ने दो और आरोपियों को पकड़ा