राउत की गिरफ्तारी से नाराज सांसद प्रियंका चतुर्वेदी संसद के बाहर बैनर के साथ आईं नजर, कहा- हम दबेंगे नहीं और ना झुकेंगे

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2022

ईडी ने पात्रा चाल घोटाले के सिलसिले में शिवसेना के सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया है। की सुबह ईडी के 10 अधिकारी राउत के भांडुप स्थित मैत्री स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवानों को भी तैनात किया गया था। ईडी के अधिकारी सुबह सात बजे से राउत के घर की जांच कर रहे थे। दोपहर बाद रात को राउत को हिरासत में लेकर ईडी कार्यालय लाया गया। ईडी ने संजय राउत को आधी रात 12 बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद, सोशल मीडिया और राजनीतिक नेताओं ने भी इस कदम के खिलाफ अपनी राय व्यक्त की। ऐसे में शिवसेना ने नाराजगी जाहिर की है। अब सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद भवन के बाहर तख्तियां दिखाकर बीजेपी पर निशाना साधा है। 

महाराष्ट्र की आवाज दबाने की कोशिश

संजय राउत की गिरफ्तारी पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी अपनी राय रखी है। महाराष्ट्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि संजय राउत की गिरफ्तारी एक बड़ी साजिश है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि संजय राउत की गिरफ्तारी एक बड़ी साजिश है। शिवसेना नेता और विधायक आदित्य ठाकरे की 'शिव संवाद' यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई