MP के प्रोटेम स्पीकर बोले, राम मंदिर का निर्माण शुरू होते ही कोरोना का नाश शुरू होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने विश्वास जताया है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होते ही कोरोना वायरस महामारी से छुटकारा मिलना शुरू होगा। बृहस्पतिवार को शर्मा से जब उनके उस बयान के बारे में पूछा गया कि जब राम मंदिर बन जाएगा को तो कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा,तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है। मैंने यह कहा है कि इस समय जब एक अदृश्य रोग से हम लोग लड़ रहे हैं और ऐसे में केवल भगवान ही एकमात्र सहारा है। दवा तो हमारे पास है नहीं।’’ भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट के विधायक शर्मा ने कहा, ‘ परमात्मा हम सबकी मनोकामना को पूर्ण करता है। अब जरूरत है उसके घर के निर्माण की। उसके घर का निर्माण शुरू होगा तो कोरोना वायरस जैसा संकट दूर होना शुरू हो जायेगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर