MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस-BJP के बीच दिलचस्प लड़ाई, तीन सीटों पर छह उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तारीख तक पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) सहित कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया किया। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।’’ उन्होंने कहा कि उनमें तीन उम्मीदवारों ने भाजपा के टिकट पर और दो उम्मीदवारों ने कांग्रेस की टिकट पर पर्चा भरा है, जबकि एक उम्मीदवार ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

इसे भी पढ़ें: सिंधिया ने राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीवार के तौर पर भरा नामांकन

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता थे।  नामांकन भरने के बाद जब वहां मौजूद पत्रकारों ने सिंधिया से प्रतिक्रिया करने को कहा, तो उन्होंने ‘जीत का निशान’ दिखाया और हाथ जोड़कर धन्यवाद कहा। इसके बाद वह मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के विधानसभा परिसर स्थित कक्ष में गये और कुछ मिनट वहां ठहरने के बाद वहां से चले गये। मध्यप्रदेश की जिन तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है, उन पर वर्तमान में मध्यप्रदेश से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया राज्यसभा सांसद हैं। इन तीनों सांसदों का कार्यकाल अगले माह समाप्त हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश