सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस विधायक को नाम बदनले की दी सलाह, यह है कारण

By सुयश भट्ट | Jun 22, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा पर निशाना साधा है। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र और गोमूत्र भेजने से नाराज सांसद ने पीसी शर्मा को अपना नाम बदलने की नहीसत दी है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तर के बाहर युवक ने खुद को मारी गोली, फेसबुक लाइव कर दी आत्महत्या की जानकारी 

आपको बता दें कि सांसद ने कुछ समय पहले गोमूत्र से कोरोना के ठीक होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था, ‘गोमूत्र पीने से फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है। मैं खुद भी गोमूत्र अर्क लेती हूं और इसलिए मुझे अभी तक कोरोना के लिए कोई औषधि नहीं लेनी पड़ी और न ही मुझे अभी तक कोरोना हुआ है।

वहीं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने इस बयान के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को गोमूत्र की शीशी कूरियर के जरिए भेजी थी और उनसे साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दावे का वैज्ञानिक आधार मांगा था।

प्रमुख खबरें

China से भिड़ा यूरोप, रोज 1-बिलियन -यूरो के भारी नुक़सान से हड़कंप!

Graham Staines हत्याकांड के दोषी Dara Singh की सजा में छूट की याचिका Odisha Government ने की खारिज

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh