सांसद साध्वी प्रज्ञा ने शराबबंदी का किया समर्थन, कांग्रेस ने कसा तंज

By सुयश भट्ट | Feb 17, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में शराबबंदी की भीज बौने वाली पूर्व मुख्यमंत्री  उमा भारती को भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का साथ मिला है। भोपाल से बीजेपी सासंद साध्वी प्रज्ञा ने एमपी में शरारबंदी की अब वकालत की है। 

इसे भी पढ़ें:भोपाल सांसद ने हिजाब को लेकर दिया बयान, कहा - स्कूल या कॉलेज में अनुशासन तोड़ना बर्दाश्त नहीं 

वहीं साध्वी के शराबबंदी के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को ट्वीट करते हुए कहा कि इन्हें मरीज़ों की बद्दुआ लगेगी। साध्वी जी अभी थोड़े दिन पूर्व ही शराब को औषधि बता रही थी। आज उसी औषधि को बंद करने की बात कह रही है…?इन्हें मरीज़ों की बद्दुआ लगेगी।

आगे लिखा कि आज इन्हें शराब से परिवार बर्बाद होते दिख रहे हैं। ऐसा है तो अपनी सरकार से शराबबंदी की माँग करे , शराबबंदी की माँग को लेकर सड़क पर उतरे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक