मध्य प्रदेश में संघ स्वयंसेवकों ने प्रशासन के साथ मिलकर किया गांव को कोरोना मुक्त

By दिनेश शुक्ल | Jun 03, 2021

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली स्थित ग्राम पंचेड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ मिलकर गॉंव को कोरोना मुक्त कर दिया। स्वयंसेवकों की इस सफलता को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। स्वयंसेवकों ने बताया कि गांव में लगातार कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे थे। संक्रमण को देखते हुए स्वयंसेवकों ने प्रशासन के साथ पूरे गाँव को सील करने का निर्णय लिया। गांव के तीन मुख्य मार्ग पर चौकी निर्माण करके पूरे गाँव को सील कर दिया गया, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति गाँव मे प्रवेश न कर सके। इससे संक्रमण में कमी आई और गॉंव के लोगों को कोरोना को हराने में सफलता मिली।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय