सांसद स्मृति ईरानी ने मकान बनाने के लिए अमेठी में जमीन खरीदी, गांधी परिवार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मकान बनाने के लिए जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद सोमवार को परोक्ष रुप से गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘इतिहास गवाह है कि अमेठी का सांसद कभी यहां मकान बनाकर नहीं रहा और जनता को यह बात हमेशा खटकती रही।’ ईरानी ने मकान बनाने के लिए अमेठी में जमीन खरीदी है। उसकी रजिस्ट्री के बाद सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी की जनता के मन में हमेशा यह सवाल रहा कि क्या स्थानीय सांसद यहां मकान बनाकर रहेगा? 2019 के चुनाव में मैंने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि मैं अमेठी में अपना मकान बनाऊंगी और जनता के सारे काम यही से होंगे। उसी वादे को पूरा करने के लिए मैंने आज मकान की जमीन की रजिस्ट्री करायी है।’’ ईरानी ने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान मैंने अमेठी की जनता से जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, बाईपास का निर्माण, सैनिक स्कूल की स्थापना आदि जैसे कुछ वादे किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से मैं उन्हें पूरा करने में सफल रही हूँ।’’ उन्होंने कहा कि वह लोकसभा क्षेत्र के लोगों को अपने मकान के भूमि पूजन में आने का न्योता देंगी। अमेठी से 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने के बाद ईरानी ने कहा था कि वह अमेठी में अपना मकान बनाएंगी और यहां के लोगों को अपने काम के लिए दिल्ली तक जाने की जररुत नहीं पड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, गुजरात से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

सांसद ने आज अमेठी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित उप निबंधक कार्यालय में मकान के लिए जमीन की रजिस्ट्री करायी। उप निबंधक, गौरीगंज प्रवीण ओवराय ने बताया कि उनकी यह जमीन गौरीगंज की ग्राम सभा मेदन मवई में है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर