Ceigall India की बड़ी छलांग, MP में लगाएगी 1700 करोड़ का Mega Solar Project

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2026

सीगल इंडिया को रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड से बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) से जुड़ी 220 मेगावाट की सौर परियोजना का ठेका मिला है। इसकी अनुमानित लागत 1,700 करोड़ रुपये है।

 इस परियोजना की निर्माण अवधि 24 महीने और इसके बाद परिचालन अवधि 25 वर्ष की होगी। कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से मध्य प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है और यह भारत के व्यापक स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों को समर्थन देगी।

 भारत को ऊर्जा बदलाव और कार्बन मुक्त उद्देश्य के प्रतिबद्ध हैं

सीगल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रमनीक सहगल ने कहा, ‘‘ यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में हमारी मौजूदगी को मजबूत करती है। हम भारत के ऊर्जा बदलाव तथा कार्बन मुक्त उद्देश्यों के अनुरूप इसे कुशलता से पूरा करने को प्रतिबद्ध हैं।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया से बाहर Suryakumar Yadav, पर T20 Cricket में छोड़ गए अपनी अमिट छाप

Messi के आखिरी मिशन पर टिकी Argentina की उम्मीदें, World Cup 2026 में इतिहास दोहराने की बड़ी चुनौती।

Transfer की खबरों पर बवाल, एटलेटिको ने कहा- Julian Alvarez हमारे Player, बिकाऊ नहीं

Lionel Messi का शानदार Comeback, Penalty पर दागा गोल और बनाया Argentina का ऐतिहासिक Record