मप्र : उड़ान भरने से पहले इंडिगो के 140 यात्रियों वाले विमान में तकनीकी खराबी का पता चला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर-भुवनेश्वर उड़ान सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते अपने तय वक्त के मुकाबले करीब एक घंटे की देरी से गंतव्य के लिए रवाना हो सकी जिसमें 140 यात्री सवार थे। शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हवाई जहाज को वापस एप्रन पर लाया गया और इंजीनियरों द्वारा ‘मामूली तकनीकी खराबी’ में सुधार किए जाने के बाद विमान को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

एप्रन , हवाई अड्डे का वह हिस्सा होता है जहां विमानों को खड़ा किया जाता है, यात्रियों को चढ़ाया या उतारा जाता है, ईंधन भरा जाता है और रख-रखाव किया जाता है। सेठ ने तकनीकी खराबी का विशिष्ट ब्योरा दिए बगैर बताया, ‘‘सुधार कार्य के दौरान यात्रियों को विमान से नहीं उतारा गया।’’

हवाई अड्डे के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक इंडिगो की इंदौर-भुवनेश्वर उड़ान को सोमवार सुबह नौ बजे निकलना था, लेकिन तकनीकी मरम्मत के कारण यह सुबह 10:16 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। अधिकारी ने बताया कि विमान में 140 यात्री सवार थे।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है