मप्र: पन्ना में प्रतिमा विसर्जन यात्रा में एक वाहन के घुसने से दो लोगों की मौत,चालक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2025

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा में एक वाहन (एसयूवी) के घुसने से दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे पन्ना के पवई इलाके में हुई। हादसे के बाद एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने कहा, ‘‘दुर्घटना में घायल हुए 14 लोगों को अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश पटेल (36) और पुरुषोत्तम पटेल (38) के रूप में हुई है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घायलों को पन्ना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर स्थित पवई से कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया, क्योंकि यह नजदीक है और यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्रमुख खबरें

IndiGo Flights Cancellation: उड़ानें रद्द होने के बीच DGCA ने फ्लाइट क्रू के लिए बनाए गए Weekly Rest Norms वापस लिए

IndiGo ने आज की सारी उड़ानें रद्द कीं, हजारों यात्री फंसे, Civil Aviation Minister ने Airline को लगाई फटकार

एक महीने चावल छोड़ा, तो शरीर में दिखे ये 3 बड़े बदलाव, आप भी हो जाएंगे हैरान!

Rahul Gandhi को Putin से मिलने नहीं दिया गया या पुतिन खुद राहुल से मिलना नहीं चाहते? चक्कर क्या है?