MPESB Recruitment: 1120 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 17, 2026

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालो के लिए यह खबर बेहद काम की है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने हाल ही में 1,120 पदों पर भर्ती की निकाली है। MPESB ने ITI ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 जनवरी से शुरु हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 5 फरवरी है। इसका एग्जाम 27 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। आइए आपको भर्ती संबंधित सारी डिटेल्स को बताते हैं।

  - इस भर्ती के लिए 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

 - तकनीकी योग्यता के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में डिग्री या डिप्लोमा होना जरुरी है।

 - कई व्यवसायों में 50% पद डिग्री/डिप्लोमा होल्डर्स के लिए आरक्षित हैं।

 आयु सीमा

 इस भर्ती के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकत्तम 40 वर्ष होना चाहिए। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला और दिव्यांग- अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती के लिए जनरल अभ्यर्थी को प्रति पेपर 500 रुपए। इसके अलावा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्यधिक पिछड़ा वर्ग,दिव्यांग (केवल मध्य प्रदेश निवासी) : 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया

  - सीबीटी एग्जाम

 - मेरिट बेसिस पर

 - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

 सैलरी कितनी होगी

 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने इस भर्ती के लिए 32,800- 1,3,600 रुपए प्रतिमाह है। 

कैसे करें आवेदन

  - सबसे पहले आप ऑफिशियल पोर्टल esb.mp.gov.in या www.mponline.gov.in जाएं।

  - अब 'प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा- 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

 - रजिस्ट्रेशन के बाद अपने क्रेडेंशियल से पोर्टल में लॉगिन करें।

 - अब सारी डिटेल्स को दर्ज करें।

 - इसके बाद जरुरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

 - आखिर में आवेदन शुल्क और पोर्टल शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

 - इसके बाद डिटेल्स को चेक कर लें और लास्ट में फॉर्म सब्मिट कर दें।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 18 May 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 मई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

IPL 2026 DC vs RR - Match Highlights | मिचेल स्टार्क के चौके के बाद आशुतोष-अक्षर का धमाल, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया

Twisha Sharma Death | सोची-समझी हत्या, सबूत मिटाए गए, नोएडा की ट्विशा शर्मा की मौत मामले में CM हाउस के बाहर परिवार का प्रदर्शन

Kerala में एक दशक बाद सत्ता परिवर्तन! V. D. Satheesan लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल-प्रियंका सहित कई दिग्गज होंगे शामिल