MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 10, 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ADPO के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरु किया है। अगर कोई उम्मीदवार अभी आवेदन नहीं कर पाया है, वो लोग जल्द ही फॉर्म भर दें। 

कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?

- बता दें कि, आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने 40 साल की आयु पार न की हो।

- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से विधि में उपाधि या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताओं को पूरा किया हो।

कितनी सैलरी होगी?

दरअसल, सहायक जिला अभियान अधिकारी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

परीक्षा फीस

बता दें कि, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना जरुरी है। मध्य प्रदेश के एससी और एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये  निर्धारित की है। मध्य प्रदेश के बाहर के निवासियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये देने होंगे।

इन 5 स्टेप्स से करें घर बैठे खुद अप्लाई

गौरतलब है कि सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट  mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

 - लिंक ओपन करने के बाद मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी जैसे जरुरी डिटेल्स को ध्यान से दर्ज कर लें।

 - आखिर में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया