शिवराज सिंह चौहान का दावा, MP में कोरोना संक्रमण की दर देश में सबसे कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर देश में सबसे कम 1.43 प्रतिशत है। चौहान ने ट्वीट किया, मध्यप्रदेश में कोविड-19 का ग्रोथ रेट सबसे कम 1.43 प्रतिशत है, जबकि इसके मरीज़ों का रिकवरी रेट (स्वस्थ होने की दर) 76 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कोरोना वायरस ग्रोथ रेट घटकर 1.43 प्रतिशत हो गई है, जबकि गुजरात की ग्रोथ रेट 2.10, राजस्थान की 2.31, महाराष्ट्र की 2.96, पश्चिम बंगाल की 3.23, उत्तरप्रदेश की 3.82 तथा तमिलनाडु की 4.21 प्रतिशत है। चौहान ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दर 3.63 प्रतिशत है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोविड संकट काल में नागरिकों को 38 हजार करोड़ की प्रत्यक्ष राहत 

चौहान ने सख्त निर्देश दिए कि यदि किसी भी अस्पताल में कोविड मरीज के इलाज में थोड़ी भी लापरवाही हुई तो दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा, कड़ी कार्रवाई होगी। हमें कोविड-19 के एक-एक मरीज की जान बचानी है। प्रदेश के दतिया जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहाँ कोरोना वायरस के 20 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। दतिया जिला अब पूरी तरह संक्रमण मुक्त हो गया है। इसी प्रकार अलीराजपुर एवं उमरिया जिले भी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कोविड-19 जांच क्षमता 6,000 प्रतिदिन से अधिक है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा