By अभिनय आकाश | Sep 30, 2026
मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) प्लांट में हुए धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्लांट परिसर से घना धुआं निकलता देखा गया। पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी के मुताबिक, हाइड्रो सल्फर ट्रीटमेंट यूनिट में हुए ज़बरदस्त धमाके और उसके बाद लगी आग में आठ लोग घायल हो गए। हाइड्रो सल्फर ट्रीटमेंट यूनिट में एक ज़बरदस्त धमाके और उसके बाद लगी आग में आठ लोग घायल हो गए। राजेश नाम के एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए प्लांट से श्रीनिवास अस्पताल ले जाया गया। वह खतरे से बाहर है; CP, DC और CEO यहाँ मौजूद हैं... पुलिस कमिश्नर रेड्डी ने बताया। हालात का जायज़ा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर (CP), डिप्टी कमिश्नर (DC) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) समेत ज़िले के बड़े अधिकारी मौके पर पहुँचे।