Fan Girl Moment Captured... न्यूयोर्क में Mrunal Thakur को मिला सरप्राइज, Daniel Radcliffe से हुई अभिनेत्री की मुलाकात

By एकता | Dec 14, 2023

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अपनी फिल्म 'हाय नन्ना' का प्रचार करने के लिए न्यूयॉर्क गयी हुई हैं। अपने को-एक्टर नानी के साथ फिल्म का प्रचार करने के बाद अभिनेत्री न्यूयॉर्क शहर घूमने निकलीं। इस दौरान उनकी बहन लोचन ठाकुर भी उनके साथ थी। न्यूयॉर्क में घूमने के दौरान मृणाल की मुलाकात फिल्म 'हैरी पॉटर' स्टार डैनियल रैडक्लिफ से हो गई। अभिनेत्री के लिए ये एक फैन-गर्ल मूमेंट था। मृणाल ने इस खास पल को अपने कैमरे में कैद किया और अपने चाहनेवालों के साथ साझा की। उन्होंने डैनियल की एक वीडियो और तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor के साथ Animal में बोल्ड सीन करने के लिए आखिर कितनी दी गयी Triptii Dimri फीस?

इससे पहले मृणाल ठाकुर ने न्यूयॉर्क में अपने को-स्टार नानी के साथ फिल्म 'हाय नन्ना' का प्रचार करते हुए देखा गया था। अभिनेत्री ने इस दौरान का एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'हाय नन्ना, हाय नानी, हाय न्यूयॉर्क। आपका शहर मेरे दिल में है, कड़ाके की ठंड में भी मैं चारों ओर गर्मी और प्यार महसूस कर सकती हूं। जिस तरह से आपने हमारी प्यारी फिल्म को पूरे दिल से पसंद किया है, वह बहुत खूबसूरत है। #HiNanna को इतना प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार