महामुकाबला हारने के बावजूद धोनी ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

हैदराबाद। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर बन गये। धोनी के आईपीएल में कुल शिकार की संख्या 132 पहुंच गयी है और इस तरह से उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा है। धोनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल में दो कैच लिये। उनके नाम पर अब 94 कैच और 38 स्टंप आउट शामिल हैं। 

कार्तिक के नाम पर 131 शिकार दर्ज हैं जबकि रोबिन उथप्पा ने 90 शिकार किये हैं। धोनी ने दीपक चाहर की गेंद पर रोहित शर्मा का कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर क्विंटन डिकाक का कैच लिया था। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह