MS Dhoni की कंपनी बनाएगी इलेक्ट्रिक साइकिल, बनेगी गीगा फैक्ट्री

By रितिका कमठान | May 08, 2024

महाराष्ट्र के पुणे के पास अब इलेक्ट्रिक साइकिल की फैक्ट्री लगने जा रही है। इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाली कंपनी ईमोटोरैड ने भारत की सबसे बड़ी गीगाफैक्ट्री बनाने का फैसला किया है। इस फैक्ट्री को बनाने के लिए पुणे के पास रावेत में जगह तैयार की गई है। इस फैक्ट्री का पहला फेज जल्द ही पूरा होने वाला है। इस कंपनी की खासियत है कि महेंद्र सिंह धोनी भी इस कंपनी से जुड़े हुए है।

 

एमएस धोनी हैं निवेशक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने बीते महीने ही इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाली कंपनी ईमोटोरैड में निवेश किया है। अब तक ये नहीं पता चला है कि महेंद्र सिंह धोनी ने कितनी बड़ी राशि कंपनी में निवेश की है। इस निवेश के संबंध में कोई भी जानकारी अब तक कंपनी या एमएस धोनी की ओर से शेयर नहीं की गई है।

 

15 अगस्त से शुरू होगा परिचालन

जानकारी के मुताबिक ए मोटूरेड को रावत स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगाया जाएगा। यह प्लांट 2 लाख 40000 वर्ग फीट में फैला होगा। संभावना है कि इस प्लांट का परिचालन 15 अगस्त से शुरू होजाए। इशांत के संबंध में कंपनी ने कहा कि परिचालन शुरू होने के बाद इस प्लांट की क्षमता 5 लाख इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने कीहै। कंपनी प्लांट परिचालन के लिए अधिक कर्मचारियों की भर्ती भीकरेगी। आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में कंपनी के पास 250 कर्मचारी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कपड़े 300 अधिक कर्मचारियों को नियुक्ति पर रख सकती है। 

 

जाने पुणे स्थित फैक्ट्री के बारे में 

ईमैटोरेड का कहना है कि पुणे के पास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। यह ब्रांच बेहद बड़ा है जिसे चार चरणों में तैयार किया जाएगा। प्लांट को व्यापक स्केल पर तैयार किया जाएगा, जिसे देखते हुए इसे गीगाफैक्ट्री का नाम दिया गया है। कंपनी की मानें तो चार चरणों के पूरा होने के बाद ही यहां से सामान जा सकेगा।

 

कंपनी की है ये योजना

कंपनी अपने प्लांट में ही कलपुर्जे भी बनाएगी। कंपनी की योजना है कि बैटरी, मोटर, डिस्प्ले और चार्जर खुद से बनाने की है। आगामी दिनों में ही कंपनी नई ई साइकिलों के साथ ही अन्य उत्पाद भी लॉन्च कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज