हर तरफ देखने को मिल रहा MS Dhoni का क्रेज, थाला के लिए Delhi में बिके सभी टिकट

By रितिका कमठान | May 20, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली के मैदान में बेहद अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। सीएसके के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद टीम सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकेगी। वहीं दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दूसरी बार दोनों टीमें आमने सामने होंगी। इस सीजन में जब पहली बार दोनों टीमें भिड़ी थी तो धोनी ब्रिगेड ने जीत हासिल की थी।

सभी टिकेट बिके

बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खेलने की संभावना है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। चेपॉक स्टेडियम में 36 हजार सीटें है। स्टेडियम में 20 फीसदी टिकट लोकल एसोसिएशन और ब्रॉडकास्टर को दिए जाते हैं। वहीं कुल 28 हजार सीटें दर्शकों के लिए रखी गई है। इनमें से 23 हजार सीटों के लिए टिकट बिक चुके है। दर्शक और खास तौर से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उन्हें मैदान पर देखने के लिए काफी उत्साहित है।

दिल्ली से भिड़ेगी चेन्नई

करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने उतरेगी। दिल्ली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। हालांकि टीम चाहेगी की घरेलू मैदान में जीत हासिल कर टूर्नामेंट का समापन करे। दिल्ली की जीत से चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरणों में कई बदलाव देखने को मिल सकते है।

चेन्नई की टीम अभी 13 मैचों में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है लेकिन दिल्ली के खिलाफ हार से उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना क्षीण पड़ जाएगी। इस मैच में जीत से चेन्नई का प्लेऑफ में स्थान पक्का हो जाएगा लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहेगी या नहीं इसका निर्धारण लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच से तय होगा। दिल्ली में संभवत: अपना आखिरी मैच खेल रहे धोनी परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। 

चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत

बल्लेबाजी चेन्नई का मजबूत पक्ष है। शीर्ष क्रम में डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड और अजिंक्य रहाणे टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा और मोईन अली को हालांकि बीच के ओवरों में शिवम दुबे का अच्छा साथ देने की जरूरत है। धोनी ने अंतिम ओवरों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का अच्छा नमूना पेश किया है और टीम को कप्तान से फिर से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में तुषार देशपांडे महंगे साबित हुए हैं लेकिन उन्होंने विकेट हासिल किए हैं जबकि श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है। स्पिन विभाग में जडेजा, मोईन अली और महेश तीक्ष्णा ने भी अच्छा प्रभाव छोड़ा है। 

दिल्ली ने पहले चरण में लगातार पांच मैच गंवाए लेकिन इसके बाद उसने कुछ लय हासिल की और अगले आठ में से पांच मैचों में जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम पंजाब किंग्स पर 15 रन की मनोबल बढ़ाने वाली जीत के बाद इस मैच में उतरेगी। डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली टीम इस मैच में भी बिना किसी दबाव के खेलेगी और ऐसे में चेन्नई को उससे सतर्क रहना होगा। अक्षर पटेल को छोड़कर दिल्ली की टीम में शामिल अन्य भारतीय बल्लेबाज इस सत्र में नाकाम रहे लेकिन उससे विदेशी बल्लेबाजों कप्तान वॉर्नर, मिशेल मार्श, फिल सॉल्ट और रिली रोसौव ने अच्छी पारियां खेली हैं। दिल्ली ने अब तक जितने भी मैच जीते उनमें उसके गेंदबाजों की भूमिका अहम रही है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने स्पिन विभाग अच्छी तरह से संभाला है जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और खलील अहमद ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया ने भी लय हासिल कर ली है।

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya 2026: Akshaya Tritiya 2026 पर Gold Purchase से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सबसे शुभ मुहूर्त

Nari Shakti की उड़ान को रोका गया, Womens reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत