सामने आई MS Dhoni की मृतक गर्लफ्रेंड की तस्वीर, खूबसूरती के आगे फैल है एक्स Deepika Padukone

By एकता | Sep 14, 2022

साल 2016 में बॉलीवुड की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज़ हुई थी। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित थी। इसमें धोनी की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों का जिक्र था, जिन्हें फिल्म देखने से पहले शायद ही कोई जानता था। इन्हीं में से एक किस्सों में क्रिकेटर की मृतक गर्लफ्रेंड का भी जिक्र था। पहले सबको लगता था कि धोनी की सिर्फ एक गर्लफ्रेंड थीं, जिनका नाम साक्षी धोनी है, जिससे उन्होंने शादी की है। फिल्म रिलीज होने से पहले धोनी की लव लाइफ हमेशा ही पर्दे के पीछे रही। पर्दा उठा तो क्रिकेटर के खेल के साथ-साथ उनकी लव लाइफ के भी बराबर चर्चे होने लगे।

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज होने के बाद लोगों को धोनी की लव स्टोरी को और करीब से जानने का मौका मिला। एमएस धोनी और साक्षी धोनी की लव स्टोरी से सभी वाकिफ थे। लेकिन फिल्म के बाद लोगों ने क्रिकेटर की मृतक गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के बारे में जाना। साक्षी से मिलने से पहले धोनी की जिंदगी में प्रियंका झा थीं। धोनी और प्रियंका एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और जल्द ही शादी भी करना चाहते थे। लेकिन एक सड़क दुर्घटना में प्रियंका की मौत हो गई थी। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय प्रियंका, धोनी के लिए वैलेंटाइन का गिफ्ट खरीदने मार्किट गई थीं, जहाँ एक ट्रक के साथ उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: नए सीजन के साथ टीवी पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार Bigg Boss, रिलीज हुआ शो का पहला प्रोमो

बेहद खूबसूरत थीं धोनी की मृतक प्रियंका झा

धोनी की बायोपिक रिलीज होने के बाद प्रियंका झा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसके बाद धोनी के फैंस ने उनकी मृतक गर्लफ्रेंड की तुलना बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों से शुरू कर दी थीं। फैंस का कहना था कि प्रियंका बॉलीवुड की कई खूबसूरत अभिनेत्रियों से भी ज्यादा सुंदर हैं। इतना ही नहीं फैंस ने तो यहाँ तक भी कहा कि कैटरीना, करीना, ऐश्वर्या जैसी अन्य अभिनेत्रियां भी प्रियंका की खूबसूरती के आगे फैल हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार