T20 World Cup 2026 Final देखने अहमदाबाद पहुंचे एमएस धोनी, एयरपोर्ट पर फैंस का लगा जमावड़ा

By Kusum | Mar 08, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को तो वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में करीबी मुकाबले में इंग्लैंड को सात रनों से हराया। इस दौरान स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी, रोहित शर्मा और कई खिलाड़ी टीम को सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहे। वहीं टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी भी अहमदाबाद पहुंचे हैं।

इससे पहले धोनी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी धोनी और कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ भारत और इंग्लैंड के बीच हुए रोमांचक सेमीफाइनल को देखा था। धोनी ने 2007 में वर्ल्ड कप जीता था और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी। न्यूजीलैंड ने कोलकाता में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।  

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन