America में दिखा MS Dhoni का जलवा, Donald Trump के साथ गोल्फ खेलते दिखे पूर्व कप्तान

By रितिका कमठान | Sep 08, 2023

भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे है। इसी बीच अमेरिका से महेंद्र सिंह धोनी के कुछ फोटोज वायरल हो रहे है, जिसमें वो गोल्फ खेलते नजर आ रहे है। खासबात है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस गोल्फ मैच की मेजबानी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की।

 

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और महेंद्र सिंह धोनी ने लगभग एक घंटे तक मैच खेला। धोनी और ट्रंप के बीच खेले गए इस मैच का वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इससे पहले 42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल मुकाबले को देखने भी पहुंचे थे। इसके बाद अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वो गोल्फ खेलते हुए दिखे है।

 

माना जा रहा है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महेंद्र सिंह धोनी को नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान का फोटो महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त हिदेश संघवी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो शेयर होते ही महेंद्र सिंह धोनी और डोनाल्ड ट्रंप ट्रेंड होने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने लगभग एक घंटे तक गोल्फ खेला। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके है। इससे पहले भी कई मौकों पर धोनी गोल्फ खेलते हुए देखे गए है।

 

चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाए पांच खिताब

महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके है। मगर इंडियन प्रीमियर लीग में अब भी धोनी खेलते हुए देखे जाते है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को अब तक पांच बार खिताब जीता चुके है। इस वर्ष 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पांचवा खिताब जीता था। 

प्रमुख खबरें

India-China Relation | किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं, चीन के झूठे प्रचार का पर्दाफाश, भारत ने बताई सीजफायर की सच्चाई

Abhinav Bindra की अध्यक्षता वाले कार्यबल ने खेल प्रशासन की कमियां बताई, Mansukh Mandaviya ने कहा सुधार करेंगे

सनातन संस्कृति, भारत एवं संघ के विरुद्ध गढ़े जा रहे हैं झूठे विमर्श

Harmanpreet Kaur के अर्धशतक से भारत जीता, श्रीलंका को 5-0 से हराकर किया सूपड़ा साफ किया